अज़ान सुन कर दुरूद शरीफ़ पढ़ना

عن جابر رضي الله عنه قال: قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: من قال حين يسمع النداء اللهم رب هذه الدعوة التامة والصلاة القائمة آت محمدا الوسيلة والفضيلة وابعثه مقاما محمودا الذي وعدته حلت له شفاعتي يوم القيامة (إنك لا تخلف الميعاد) (صحيح البخاري، الرقم: ٦۱٤، وأما زيادة إنك لا تخلف الميعاد فقد ذكرها البيهقي في السنن الكبرى،الرقم: ۱۹۳۳، وقال عنها السخاوي في المقاصد الحسنة صـ ۳٤۳: وهو عند البيهقي في سننه فزاد في آخره مما ثبت عند الكشميهني في البخاري نفسه إنك لا تخلف الميعاد)

हज़रत जाबिर रदि अल्लाहु ‘अन्हू से मरवी है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु ‘अलैहि व सल्लम ने फ़रमायाः जो व्यक्ति अज़ान सुन कर निम्नलिखित दुआ पढ़ेगा, वह क़यामत के दिन मेरी शफ़ाअत का हक़ दार होगाः

اللهم رب هذه الدعوة التامة والصلاة القائمة آت محمدا الوسيلة والفضيلة وابعثه مقاما محمودا الذي وعدته (إِنَّكَ لَاتُخْلِفُ الْمِيْعَاد)

ऐ अल्लाह! इस मुकम्मल दुआ और क़ाईम होनेवाली नमाज़ के रब! मुहम्मद सल्लल्लाहु ‘अलैहि व सल्लम को वसीला (जन्नत में एक बुलंद रुतबा), फ़ज़ीलतें (ख़ास रहमतें) और मक़ामे महमूद (क़यामत के दिन शफ़ाअते कुबरा का मक़ाम) इनायत (अर्पण) फ़रमाए, जिस का आप ने वादा किया है. बेशक आप वादा ख़िलाफ़ी नहीं करते हैं.

जुमा’ के दिन एक हज़ार बार दुरूद शरीफ़ पढ़ने की फ़ज़ीलत

हज़रत अबु अब्दुर्रहमान अलमुक़री रहिमहुल्लाह फ़रमाते हैं कि ख़ल्लाद बिन कषीर रहिमहुल्लाह मरने के क़रीब थे। उन के तकिये के नीचे एक काग़ज़ का टुकड़ा मिला, जिस पर लिखा हुवा था कि

هٰذِهِ بَرَاءَةٌ مِنَ النَّارِ لِخَلَّادِ بْنِ كَثِيْرٍ‎

यह ख़ल्लाद बिन कषीर के लिये जहन्नम की आग से आज़ादी का परवाना है.

लोगों ने ख़ल्लाद बिन कषीर की बीवी से उस की वजह पूछी, तो उन्होंने जवाब दिया के उस का मामूल (नियम) था कि हर जुमा’ को निम्नलिखित दुरूद को एक हज़ार मर्तबा पढ़ते थेः

اَللّٰهُمَّ صَلِّ عَلٰى مُحَمَّدٍ النَّبِيِّ الْأُمِّيِّ

ऐ अल्लाह ! दुरूद भेज हमारे आक़ा मुहम्मद (सल्लल्लाहु ‘अलैहि व सल्लम) पर जो नबिये उम्मी हैं. (तबक़ातुल मुहद्दिषीन)

‎يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ‏‎

Source:

Check Also

दुरूद शरीफ़ पढ़ने के लिए मख़सूस समय की ताईन

عن محمد بن يحيى بن حبان عن أبيه عن جده رضي الله عنه أن رجلا قال يا رسول الله صلى الله عليه وسلم أجعل ثلث صلاتي عليك قال نعم إن شئت قال الثلثين...