एतेकाफ़ की हालत में जुमआ के ग़ुसल के लिए जाना

सवाल – क्या एतेकाफ़ की हालत में जुमआ के दिन सुन्नत ग़ुसल के लिए मुअतकिफ़ मस्जिद से निकल सकता है या नही?

जवाब – मुअतकिफ़ को जुमआ के दिन सुन्नत ग़ुसल के लिए मस्जिद से नहीं निकलना चाहिए. अगर वह सुन्नत गुसल के लिए मस्जिद से निकले, तो उस का सुन्नत एतेकाफ टुूट जाएगा, अलबत्ता अगर मोअतकिफ़ क़ज़ाऐ हाजत के लिए निकले और जलदी से ग़ुसल कर ले, तो यह जाईज़ है.

अल्लाह तआला ज़्यादा जानने वाले हैं.

( وحرم عليه ) أي على المعتكف اعتكافا واجبا … ( الخروج إلا لحاجة الإنسان ) طبيعية كبول وغائط وغسل لو احتلم ولا يمكنه الاغتسال في المسجد كذا في النهر

و قال في رد المحتار قوله ( إلا لحاجة الإنسان الخ ) … لو خرج لها ثم ذهب لعيادة مريض أو صلاة جنازة من غير أن يكون خرج لذلك قصدا فإنه جائز كما في البحر عن البدائع (رد المحتار ۲/٤٤۵)

فتاوى محمودية ۱۵/۲۸٠

जवाब देनेवालेः

मुफ़ती ज़करिया मांकदा

इजाझत देनेवालेः

मुफ़ती इब्राहीम सालेहजी

Source: http://muftionline.co.za/node/598

Check Also

हज्ज की फ़रजियत के लिए कितने माल का मालिक होना ज़रूरी हैं?

सवाल – साहिबे एहलो अयाल (धर के मालिक) के पास कितना माल हो तो उस …