दूसरे अंबिया अलैहिमुस्सलाम के साथ रसूले करीम सल्लल्लाहु अलयहि ‎व-सल्लम पर दुरूद भेजना

عن قتادة عن أنس قال: قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: إذا صليتم علي المرسلين فصلوا علي معهم فإني رسول من المرسلين ( الصلاة على ‏النبي لابن أبي عاصم، الرقم: ٦۹، وإسناده حسن جيد لكنه مرسل  كما في القول البديع صـ ۱۳٤)‏

हज़रत क़तादा रद़ियल्लाहु ‘अन्हु हज़रत अनस रद़ियल्लाहु ‘अन्हु से रिवायत करते हैं के रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलयहि व-सल्लम ने इरशाद फ़रमायाः जब तुम अंबिया अलैहिमुस्सलाम पर दुरूद भेजो, तो उन के साथ मुझ पर भी दुरूद भेजो, क्युंकि में भी रसूलों में से एक रसूल हुं.

नोट: इस हदीष-शरीफ़ में नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलयहि व-सल्लम ने हमें सिखाया है कि जब हम दूसरे अंबिया अलैहिमुस्सलाम पर दुरूद भेजें, तो हमें चाहिए के हम उन के साथ नबी सल्लल्लाहु अलयहि व-सल्लम पर भी दूरद भेजें, लिहाज़ा जब हम किसी नबी का नाम लें, तो इस तरह कहेः

عَلَيْهِ وَعَلٰى نَبِيِّنَا الصَّلَاةُ وَالسَّلَامُ

उन पर और हमारे नबी सल्लल्लाहु अलयहि व-सल्लम पर दुरूद-ओ-सलाम नाज़िल हो

अहादीसे-शरीफ़ा की बरकत

हज़रत अबू-अहमद अब्दुल्लाह बिन बकर बिन मुह़म्मद रहिमहुल्लाह ने एक मर्तबा बयान फ़रमाया कि क़ुर्आन के इल्म के बाद सब से ज़्यादा मुबारक, अज़मत वाला और दुनिया तथा आख़िरत में सब से ज़्यादा मुफ़ीद इल्म मुबारक-हदीसों का इल्म है. अहादीसे-मुबारका की वजह से इन्सान को बहोत ज़्यादा सवाब मिलता है, क्युंकि वह जब भी कोई हदीस पढ़ता है, तो नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलयहि व-सल्लम पर दुरूद भेजता है, नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलयहि व-सल्लम की हदीसें बाग़ों की तरह हैं, जहां आप को हर क़िसम की भलाई, ख़ैर,दुरुस्ती और फ़ज़ीलत तथा ज़िकर मिलेगा. (अत्तरग़ीब वत्तरहीब)

‎يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ‏‎

Check Also

पुल सीरात पर मदद

عن عبد الرحمن بن سمرة رضي الله عنه قال: خرج علينا رسول الله صلى الله عليه وسلم فقال: إني رأيت البارحة عجبا رأيت رجلا من أمتي يزحف على الصراط مرة ويحبو مرة ويتعلق مرة فجاءته صلاته علي فأخذت بيده فأقامته على الصراط حتى جاوزه...