फ़र्ज़ नमाज़़ों के बाद दुरूद-शरीफ़ पढ़ना

عن أبي أمامة عن النبي صلى الله عليه وسلم قال: من دعا بهؤلاء الدعوات في دبر كل صلاة مكتوبة حلت له ‏الشفاعة مني يوم القيامة اللهم أعط محمدا الوسيلة واجعله في المصطفين محبته، وفي العالين درجته وفي المقربين ‏داره (المعجم الكبير للطبراني، الرقم: ۷۹۲٦، وفيه مطرح بن يزيد وهو ضعيف كما في مجمع الزوائد، الرقم: ۱٦۹۸۱، وقد تحرفت كلمة العالين إلى العالمين في ‏المعجم الكبير ومجمع الزوائد كما نبه عليه الشيخ محمد عوامة في حاشيته على القول البديع صـ ۳٦۳)‏

हज़रत अबू-उमामा रज़ियल्लाहु ‘अन्हु से रिवायत है कि नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम ने इर्शाद फ़रमाया कि ‎‎“जो शख़्स हर फ़र्ज़ नमाज़ के बाद (निम्नलिखित) लफ्ज़ो के साथ दुआ करेगा, वह क़यामत के दिन मेरी शफ़ाअत का हक़-दार होगाः

اَللّٰهُمَّ أَعْطِ مُحَمَّدًا الْوَسِيْلَةَ وَاجْعَلْهُ فِيْ الْمُصْطَفَيْنَ مَحَبَّتَهُ وَفِيْ الْعَالِيْنَ دَرَجَتَهُ وَفِيْ الْمُقَرَّبِيْنَ دَارَهُ

हे अल्लाह ! मुह़म्मद सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम को वसीले का (मकाम) अता फ़रमा और बरगुज़ीदा (चुने हुए) लोगों के दिलों में उन की मोहब्बत ड़ाल दे और उन को बुलंद मर्तबा लोगों में शामिल फ़रमा और मुक़र्रब बन्दों के साथ उन का ठिकाना बना।”

हज़रत अनस बिन-नज़र रज़ियल्लाहु ‘अन्हु के दिल में रसूले-करीम सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम की मोहब्बत और ग़ज़व-ए-उहुद में उन की शहादत

ग़ज़व-ए-उहुद में जब मुसलमान शिकस्त (हार) से दोचार हो रहे थे, तो उसी दौरान यह खबर फैलने लगी कि हज़रत रसूले-करीम सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम शहीद कर दिये गये. यह ख़बर सुनकर बहोत से सहाब-ए-किराम रज़ियल्लाहु ‘अन्हुम के दिलों पर मायूसी छा गई और वह इन्तिहाई ग़मगीन हो गये.

हज़रत अनस बिन-नज़र रज़ियल्लाहु ‘अन्हु ने हज़रत उमर रज़ियल्लाहु ‘अन्हु और हज़रत तल्हा रज़ियल्लाहु ‘अन्हु को सहाब-ए-किराम रज़ियल्लाहु ‘अन्हुम की एक जमाअत के साथ इन्तिहाई ग़म, दु:ख और मायूसी के आालम में देखा, तो उन्होंने उन से सवाल किया के आख़िर तुम लोग इन्तिहाई रन्जीदा और मायूस क्यूं नज़र आ रहे हो ? सहाबा-ए-किराम रज़ियल्लाहु ‘अन्हुम ने जवाब दियाः रसूले-ख़ुदा सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम शहीद कर दिये गये।

हज़रत अनस बिन-नज़र रज़ियल्लाहु ‘अन्हु फौरन चीख़ उठे और कहाः उन के बाद किस को ज़िन्दा रहना पसन्द है? आओ, हम अपनी तलवारें ले कर आगे बढें और अपने महबूब सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम के साथ जा मिलें।

उस के बाद उन्होंने फौरन अपनी तलवार ली और दुश्मनों की सफ़ों में कूद पड़े और इन्तिहाई बहादुरी के साथ लड़ते रहे; यहां तक कि शहीद हो गये।

हज़रत अनस रज़ियल्लाहु ‘अन्हु के दिल में रसूले-करीम सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम की इतनी ज़्यादा मोहब्बत थी कि उन्होंने अपने आप को रसूले-करीम सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम के बग़ैर इस दुन्या में रहने के क़ाबिल नहीं समझा।

‎يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ‏‎

Source:

Check Also

हज़रत अब्दुल्लाह बिन मसऊद (रज़ि.) का विशेष दुरूद

अबु बकर बिन मुजाहिद अल मुक़री नव मौलूद के वालिद के साथ उठे. वज़ीर के दरवाज़े पर पहोंचे. अबु बकर ने वज़ीर से कहा उस आदमी को तेरे पास रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) ने भेजा है. वज़ीर खुशी से उठ खड़ा हुवा उसे अपनी जगह पर बिठाया और पूरा क़िस्सा पूछा. उस को पूरा ख़्वाब सुनाया...