कोई चीज़ भूलने के वक़्त दुरूद शरीफ़ पढ़ना

عن أنس رضي الله عنه قال: قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: إذا نسيتم شيئا فصلوا علي تذكروه إن شاء الله تعالى (أخرجه أبو موسى المديني بسند ضعيف كما في القول البديع صـ ٤٤۸)

हज़रत अनस (रज़ि.) से रिवायत है के रसूले करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) ने इरशाद फ़रमाया के जब तुम कोई चीज़ भूल जावो, तो मुझ पर दुरूद भेजो. इन शाअल्लाह दुरूद की बरकत से वह चीज़ तुम्हें याद आ जाएगी.

टख़ने से ऊपर इज़ार पहनना

सुहैल बिन हन्ज़ला (रज़ि.) बयान करते हैं के एक मर्तबा रसूले करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) ने ख़ुरैम असदी (रज़ि.) के बारे में फ़रमाया के ख़ुरैम असदी बहोत अच्छा आदमी है. सिर्फ़ उस की दो आदतें ठीक नहीं है, (१) उस के सर के बाल बहोत लंबे हैं, (२) उस का इज़ार टख़नों से नीचे रेहता है.

जब हज़रत ख़ुरैम असदी (रज़ि.) तक यह बात पहोंची, तो उन्होंने तुरंत सर का बाल कानों तक काट दिया और अपना इज़ार आधी पिंदली तक रखने लगे. (सुनने अबी दावुद)

يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ

Source: https://ihyaauddeen.co.za/?p=17212

Check Also

हज़रत अब्दुल्लाह बिन मसऊद (रज़ि.) का विशेष दुरूद

अबु बकर बिन मुजाहिद अल मुक़री नव मौलूद के वालिद के साथ उठे. वज़ीर के दरवाज़े पर पहोंचे. अबु बकर ने वज़ीर से कहा उस आदमी को तेरे पास रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) ने भेजा है. वज़ीर खुशी से उठ खड़ा हुवा उसे अपनी जगह पर बिठाया और पूरा क़िस्सा पूछा. उस को पूरा ख़्वाब सुनाया...