एतेकाफ़ की हालत में हाथ धोने के लिए मस्जिद से निकलना

सवाल – अगर कोई व्यक्ति सुन्नत एतेकाफ़ में बैठा हो और खाना खाने के वक़्त हाथ धोने के लिए मस्जिद से निकल जाए, तो क्या उस का सुन्नत एतेकाफ टूटेगा?

जवाब –हाथ धोने के लिए मस्जिद से निकलना जाइज़ नही है. अगर मुअतकिफ़ हाथ धोने के लिए मस्जिद से निकल जाए, तो उस का सुन्नत एतेकाफ़ टूट जाएगा. मस्जिद की इन्तेज़ामिया को चाहिए के सुन्नत एतेकाफ़ में बैठने वालों के लिए मस्जिद के अंदर ही हाथ धोने का इन्तिज़ाम करे.

अल्लाह तआला ज़्यादा जानने वाले हैं.

( وحرم عليه ) أي على المعتكف اعتكافا واجبا أما النفل فله الخروج لأنه منه له لا مبطل كما مر ( الخروج إلا لحاجة الإنسان ) طبيعية كبول وغائط وغسل لو احتلم ولا يمكنه الاغتسال في المسجد كذا في النهر (الدر المختار مع رد المحتار ۲/٤٤٤-٤٤۵, الفتاوى الهندية ۱/۲۱۲)

( فلو خرج ) ولو ناسيا ( ساعة ) زمانية لا رملية كما مر ( بلا عذر فسد ) (الدر المختار مع رد المحتار ۲/٤٤۷,الفتاوى الهندية ۱/۲۱۲)

दारूल इफ़्ता, मद्रसा तालीमुद्दीन

इसिपिंगो बीच, दरबन, दक्षिण अफ्रीका

Source: http://muftionline.co.za/node/583

Check Also

हज्ज की फ़रजियत के लिए कितने माल का मालिक होना ज़रूरी हैं?

सवाल – साहिबे एहलो अयाल (धर के मालिक) के पास कितना माल हो तो उस …