कामिल (संपूर्ण) षवाब वाला दुरूद

عن أبي هريرة رضي الله عنه قال: قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: من سره أن يكتال بالمكيال الأوفى إذا صلى علينا أهل البيت فليقل: اللهم صل على محمد النبي الأمي وأزواجه أمهات المؤمنين وذريته وأهل بيته كما صليت على آل إبراهيم إنك حميد مجيد (سنن أبي داود، الرقم: 982، وسكت عليه هو والمنذري في مختصره، الرقم: 981)

हज़रत अबू हुरैरह (रज़ि.) से रिवायत है के रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया के जिस को यह पसंद है के उस का दुरूद कामिल तरीन पैमाने से नापा जाए (उस को इस दुरूद का संपूर्ण षवाब मिले) तो जब वह हमारे ऊपर यअनी अहले बैत पर दुरूद भेजे, तो उसको चाहिए क वह (निम्नलिखित) दुरूद पढ़ेः

اَللَّهُمَّ صَلِّ عَلَى مُحَمَّدٍ النَّبِيِّ الْأُمِّيِّ وَأَزْوَاجِهِ أُمَّهَاتِ الْمُؤْمِنِيْنَ وَذُرِّيَّتِهِ وَأَهْلِ بَيْتِهِ كَمَا صَلَّيْتَ عَلَى إِبْرَاهِيْمَ إِنَّكَ حَمِيْدٌ مَجِيْدٌ

ऐ अल्लाह! दुरूद (रहमत) भेज हमारे आक़ा मुहमंद सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम पर जो उम्मी नबी हैं और उन की अज़वाज (पाकीज़ा बीवियों) पर जो तमाम मोमिनीन की मांऐं हैं और उन की औलाद और उन के अहले बैत पर, जिस तरह तूने हज़रत इब्राहीम (अलै.) पर दुरूद (रहमत) भेजा. बेशक आप सारी तारीफ़ के लाईक़ हैं और बुज़ुर्ग-ओ-बरतर हैं.

अहले सुन्नत वल जमात का नुमायाँ अमल

हज़रत ज़ैनुल आबिदीन हुसैन बिन अली (रह.) का फ़रमान है के अहले सुन्नत वल जमात का नुमायाँ अमल नबी ऐ करीम सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम पर कषरत से दुरूद भेजना (बहोत ज़्यादह दुरूद भेजना) है.

يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ

Source: http://whatisislam.co.za/index.php/durood/item/333-the-intercession-of-nabi-sallallahu-alaihi-wasallam , http://ihyaauddeen.co.za/?p=436

 

Check Also

नबिए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) की शफ़ाअत का हुसूल

“जिस शख़्स ने मेरी क़बर की ज़ियारत की, उस के लिए मेरी शफ़ाअत ज़रूरी हो गई.”...