दुरूद शरीफ़ पढ़ने वाले के लिए नबी सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम की शफ़ाअत

عن أبي هريرة رضي الله عنه عن النبي صلى الله عليه وسلم قال: من قال: اللهم صل على محمد وعلى آل محمد كما صليت على إبراهيم وآل إبراهيم وبارك على محمد وعلى آل محمد كما باركت على إبراهيم وآل إبراهيم وترحم على محمد وعلى آل محمد كما ترحمت على إبراهيم وآل إبراهيم شهدت له يوم القيامة بالشهادة وشفعت له (الأدب المفرد، الرقم: 641، وهو حديث حسن ورجاله رجال الصحيح لكن فيهم سعيد بن عبد الرحمن مولى ال سعيد بن العاص الراوي له عن حنظلة، وهو مجهول لا نعرف فيه جرحا ولا تعديلا، نعم ذكره ابن حبان على قاعدته كما في القول البديع صـ 112)

हज़रत अबू हुरैरह (रज़ि.) से रिवायत है के नबी सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम ने इरशाद फ़रमाया के जिस ने (निम्नलिख़ित) दुरूद पढ़ा, तो में उस के लिए क़यामत के दिन गवाही दुंगा और उस की सिफ़ारिश करूंगाः

اللهم صل على محمد وعلى آل محمد كما صليت على إبراهيم وآل إبراهيم وبارك على محمد وعلى آل محمد كما باركت على إبراهيم وآل إبراهيم وترحم على محمد وعلى آل محمد كما ترحمت على إبراهيم وآل إبراهيم

ऐ अल्लाह! हज़रत मुहमंद सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम और हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम की औलाद पर दुरूद (रहमत) नाज़िल फ़रमा, जिस तरह तु ने हज़रत इब्राहीम (अलै.) और हज़रत इब्राहीम (अलै.) की औलाद पर दुरूद (रहमत) नाज़िल फ़रमाया. और हज़रत मुहमंद सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम और हज़रत मुहमंद सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम की औलाद पर बरकत नाज़िल फ़रमा, जिस तरह तु ने हज़रत इब्राहीम (अलै.) और हज़रत इब्राहीम (अलै.) की औलाद पर बरकत नाज़िल फ़रमाई. (ऐ अल्लाह) हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम और हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम की औलाद पर रहमत भेज, जिस तरह तु ने हज़रत इब्राहीम (अलै.) और हज़रत इब्राहीम (अलै.) की औलाद पर रहमत भेजी.

सहाबा ए किराम (रज़ि.) के दिलों में रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम की बे पनाह मुहब्बत

एक मर्तबा एक सहाबी हज़रत रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम की ख़िदमत में हाज़िर हुए और फ़रमायाः ऐ अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम! मेरे दिल में आप की इतनी ज़्यादह मुहब्बत है के जब भी मुझे आप का ख़्याल आता है, तो मेरे ऊपर आप की मुहब्बत इस क़दर ग़ालिब आ जाती है के जब तक आप की ज़ियारत न कर लुं, मुझे चेन नहीं आता है.

(उन्होंने मज़ीद अर्ज किया) ऐ अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम! मुझे यह ख़्याल बे चेन कर रहा है के अगर अल्लाह तआला मुझे जन्नत से सरफ़राज़ फ़रमाए (जन्नत में दाख़िल करे), तो मेरे लिए आप का दीदार करना इन्तेहाई मुश्किल होगा, क्योंकि आप तो जन्नत के इन्तिहाई आला मक़ाम में होंगे.

रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम ने उन को तसल्ली दी और नीचे वाली आयत की तिलावत फ़रमाई:

وَمَن يُطِعِ اللَّـهَ وَالرَّسولَ فَأُولـٰئِكَ مَعَ الَّذينَ أَنعَمَ اللَّـهُ عَلَيهِم مِنَ النَّبِيّينَ وَالصِّدّيقينَ وَالشُّهَداءِ وَالصّالِحينَ وَحَسُنَ أُولـٰئِكَ رَفيقًا ﴿٦٩﴾

और जो शख़्स अल्लाह त’आला और रसूल का कहना मान लेगा. तो ऐसे लोग भी उन हज़रात के साथ होंगे, और फ़रमां बरदार (बात मानने वाले) लोग उन बरगुज़ीदा (माफ़ किए हुए, नेक) बंदों के साथ होंगे, जिन पर अल्लाह तआला ने अपना इनाम फ़रमाया है यानी अंबिया और सिद्दीकीन और शुहदा और सुलहा और ये हज़रात बहुत अच्छे रफीक हैं।

يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ

Source: http://whatisislam.co.za/index.php/durood/item/333-the-intercession-of-nabi-sallallahu-alaihi-wasallam , http://ihyaauddeen.co.za/?p=7440

Check Also

नबिए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) की शफ़ाअत का हुसूल

“जिस शख़्स ने मेरी क़बर की ज़ियारत की, उस के लिए मेरी शफ़ाअत ज़रूरी हो गई.”...