रोज़े के दौरान कुल्ली या नाक साफ़ करते समय हलक़ में पानी चला जाना

सवाल – अगर वुज़ू या ग़ुसल में रोज़ेदार के हलक़ में पानी चला गया कुल्ली या नाक साफ़ करने से, तो क्या इस से उस का रोज़ा टूट जाएगा?

जवाब – जिस समय पानी उस के हलक़ में चला गया अगर उस को याद था के वह रोज़ेदार है, तो उस का रोज़ा टूट जाएगा और अगर उस समय उस को याद नहीं था के वह रोज़े की हालत में है, तो उस का रोज़ा नहीं टूटेगा.

अल्लाह तआला ज़्यादा जानने वाले हैं.

(وإن أفطر خطأ كأن تمضمض فسبقه الماء قال في الشامي: (قوله وإن أفطر خطأ) شرط جوابه قوله التي قضى فقط وهذا شروع في القسم الثاني وهو ما يوجب القضاء دون الكفارة … (قوله فسبقه الماء) أي يفسد صومه إن كان ذاكرا له (رد المحتار على در المختار ج۲ ص٤٠۱)

وإن تمضمض أو استنشق فدخل الماء جوفه إن كان ذاكرا لصومه فسد صومه وعليه القضاء (الفتاوى الهندية ج۱ ص۲٠۲)

जवाब देनेवालेः

मुफ़ती ज़करिया मांकदा

इजाझत देनेवालेः

मुफ़ती इब्राहीम सालेहजी

Source: http://muftionline.co.za/node/15

Check Also

हज्ज की फ़रजियत के लिए कितने माल का मालिक होना ज़रूरी हैं?

सवाल – साहिबे एहलो अयाल (धर के मालिक) के पास कितना माल हो तो उस …