हर वक़्त अल्लाह की तरफ़ मुतवज्जह होना

शैखुल-हदीस हज़रत मौलाना मुह़म्मद ज़करिय्या रह़िमहुल्लाह ने एक मर्तबा इर्शाद फ़रमाया:

अगर कोई शख़्स किसी के दरवाज़े पर जा कर (खादिमाना) पड़ जाए, तो वह भूखा तो रहने का नहीं। कुत्ता भी अगर किसी के दरवाज़े पर जा कर भौंक, तो उसको भी कुछ न कुछ डाल ही दें।

सो जो मालिक के दरवाज़े पर जा कर बैठेगा तो क्या वह भूखा रहेगा?

एक हदीसे-क़ुद्सी में है: ऐ आदम के बच्चे! तू मेरी इबादत के लिए फारिग हो जा, मैं तेरे सीने को तफ़क्कुरात से ख़ाली कर दूंगा और अगर ऐसा न करेगा, तो तेरे दिल को मश्गूली से भर दूंगा।

(मल्फ़ूज़ाते हज़रत शैख़ रह़िमहुल्लाह, हिस्सा अव्वल, पेज नंबर ५५)

Check Also

हर काम के लिए ह़द

हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी रह़्मतुल्लाह अलैह ने एक मर्तबा इर्शाद फ़रमाया: जब तक आदमी …