सोने से पेहले दुरूद का मामूल(नियम बनाना)

عن أنس بن مالك قال: قال رسول الله صلى الله عليه وآله وسلم: من صلى علي صلاة واحدة صلى الله عليه عشرا ومن صلى علي عشرا صلى الله عليه مائة ومن صلى علي مائة كتب الله له بين عينيه براءة من النفاق وبراءة من النار وأسكنه الله يوم القيامة مع الشهداء (المعجم الصغير للطبراني، الرقم: ٨٩٩، وقال الهيثمي في  مجمع الزوائد (الرقم: ١٨٢٩٨): رواه الطبراني في الصغير والأوسط وفيه إبراهيم بن سالم بن شبل الهجيمي ولم أعرفه وبقية رجاله ثقات، وقال المنذري في الترغيب والترهيب (الرقم: 2560): وفي إسناده إبراهيم بن سالم بن شبل الهجعي لا أعرفه بجرح ولا عدالة)

हज़रत अनस बिन मालिक (रज़ि.) से रिवायत है के रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) ने इरशाद फ़रमाया के जो शख़्स मुझ पर एक बार दुरूद भेजता है, अल्लाह तआला उस पर दस दुरूद भेजते हैं, और जो मुझ पर दस बार दुरूद भेजता है, अल्लाह तआला उस पर सो बार दुरूद भेजते हैं और जो मुझ पर सो बार दुरूद भेजता है, अल्लाह तआला उस की आंखों के दरमियान निफ़ाक़ और जहन्नम से आज़ादी लिख देते हैं और उस को क़यामत के दिन शहीदों का साथ प्रदान करेंगे.

सोने से पेहले दुरूद का मामूल (नियम बनाना)

शैख़ इब्ने हजर मक्की (रह.) ने लिखा है के एक नेक आदमी ने नियम नियुक्त किया था के हर रात को सोते वक़्त दुरूद नियमित गिनती के हिसाब से पढ़ा करता था. एक रात सपने में देखा के जनाब रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) उस के पास तशरीफ़ लाए और तमाम घर उस का रोशन हो गया. आप ने फ़रमाया वह मुंह लावो जो दुरूद पढ़ता है के बोसा दुं. उस शख़्स ने शरम की वजह से गाल सामने कर दिया. आप ने उस के गाल पर बोसा दिया. उसके बाद वह बेदार हो गया तो सारे घर में मुश्क की ख़ुश्बू बाक़ी रही. (फ़ज़ाईले दुरूद, पेज नः१५४)

يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ

 Source: http://ihyaauddeen.co.za/?p=4370

Check Also

नबिए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) की शफ़ाअत का हुसूल

“जिस शख़्स ने मेरी क़बर की ज़ियारत की, उस के लिए मेरी शफ़ाअत ज़रूरी हो गई.”...