रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम के बहोत ज़्यादह ख़ुश होने का कारण

عن أبي طلحة الأنصاري رضي الله عنه قال: أصبح رسول الله صلى الله عليه وسلم يوما طيب النفس يرى في وجهه البشر قالوا: يا رسول الله ‏أصبحت اليوم طيب النفس يرى في وجهك البشر قال: أجل أتاني آت من ربي عز وجل فقال: من صلى عليك من أمتك صلاة كتب الله له عشر ‏حسنات ومحا عنه عشر سيئات ورفع له عشر درجات ورد عليه مثلها (سنن النسائى، الرقم: 1283)‏

हज़रत अबू तल्हा अंसारी (रज़ि.) से रिवायत है के एक सुबह रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) हमारे सामने आए इस हाल में के आप बहोत ज़्यादह खुश थे और चेहरए अनवर पर खुशी के आषार नुमायां थे. सहाबए किराम (रज़ि.) ने अर्ज किया, ऐ अल्लाह के रसूल(सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) आज आप बहोत खुश हैं. आप के चेहरे पर खुशी के आषार नुमायां हैं. रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) ने जवाब दियाः “हां(में बहोत खुश हुं, चुंके) मेरे पास मेरे रब का एक पैग़ामंबर(दूत) आया था. उस ने मुझ से कहा के आप की उम्मत में से जो भी आप पर एक दुरूद भेजता है, अल्लाह तआला उस के लिए दस नेकियां लिखते हैं, उस के दस गुनाहों को मिटाते हैं, जन्नत में उस के दस दरजात बुलंद करते हैं और उस के दुरूद का उसी की तरह जवाब देते हैं(उस के दुरूद के बदले अल्लाह तआला उस पर रहमत नाज़िल फ़रमाते हैं).

दुरूद के साथ सलाम भी भेजो

इब्राहीम नसफ़ी (रह.) केहते हैं में ने नबीए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) की सपने में ज़ियारत(दर्शन) की तो में ने नबीए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) को कुछ अपने से नाराज़ पाया तो में ने जलदी से हाथ बढ़ा कर नबीए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) के मुबारक हाथ को बोसा(चुमना) दिया और अर्ज किया या रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) में तो हदीष के ख़िदमत गारों में हुं, एहले सुन्नत से हुं, हुज़ूर (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) ने तबस्सुम फ़रमाया और इरशाद फ़रमाया के जब तु मुझ पर दुरूद भेजता है तो सलाम क्युं नहीं भेजता. उस के बाद से मेरा हमेशा का यह अमल हो गया के में सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लमलिखने लगा.(फ़ज़ाईले दुरूद, पेज नः१६३)

يَا رَبِّ صَلِّ وَ سَلِّم  دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ

 Source: http://ihyaauddeen.co.za/?p=5588

Check Also

नबिए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) की शफ़ाअत का हुसूल

“जिस शख़्स ने मेरी क़बर की ज़ियारत की, उस के लिए मेरी शफ़ाअत ज़रूरी हो गई.”...