कोहे हिरा का खुशी से झूमना

ذات مرة، صعد رسول الله صلى الله عليه وسلم جبل حراء ومعه أبو بكر وعمر وعثمان وعلي وطلحة، والزبير وسعد بن أبي وقاص رضي الله عنهم فتحرك (الجبل ورجف)، فقال رسول الله صلى الله عليه وسلم: اسكن حراء فما عليك إلا نبي أو صديق أو شهيد (من صحيح مسلم، الرقم: ٢٤١٧)

एक मौके पर अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम हज़रत अबूबकर, हज़रत उमर, हज़रत उस्मान, हज़रत अली, हज़रत तल्हा, हज़रत ज़ुबैर और हज़रत सा’द बिन अबी वक़्क़ास रदि अल्लाहु अन्हुम के साथ कोहे हिरा पर चढ़े। (इन अज़ीम हस्तीयों को अपने उपर देखकर) पहाड़ (खुशी से) हिलने लगा। रसूलल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने पहाड़ को मुखातब करके फरमाया:

“ऐ ह़िरा! पुरसुकून हो जा; क्यूँकि तेरे उपर नबी, सिद्दीक़ या शहीद के इलावा कोई और नहीं है।”

नोट: हज़रत ज़ुबैर रद़िय अल्लाहु अन्हु सन ३६ हिजरी में जंगे-जमल के दौरान शहीद हो गए थे।

अल्लाह तआला की राह में लगने वाले ज़ख्म

ह़फ्स बिन खालिद रहिमहुल्लाह फरमाते हैं कि मवसिल से आने वाले एक उम्र-रसीदा शख़्स ने मुझे मुंदरिजा-ज़ेल वाकिआ बयान किया:

एक बार मैं हज़रत ज़ुबैर रद़िय अल्लाहु अन्हु के साथ सफ़र में था। सफर के दौरान एक खुली और बंजर ज़मीन में हज़रत ज़ुबैर रद़िय अल्लाहु अन्हु पर ग़ुस्ल फर्ज़ हो गया, तो उन्होंने मुझे (कपड़े से) ढकने को कहा (ताकि वो ग़ुस्ल कर लें), इसलिए मैंने उनके लिए पर्दा कर दिया, पर्दा करते वक्त मैंने उनके जिस्म के ऊपर वाले हिस्से पर तलवारों के घाव देखे।

चुनांचे मैंने उनसे कहा: अल्लाह की कसम! मैंने आपके जिस्म पर ऐसे जख़्म देखे हैं, जो मैंने इस से पहले कभी किसी के जिस्म पर नहीं देखे।

हज़रत ज़ुबैर रद़िय अल्लाहु अन्हु ने मुझसे पूछा, “क्या आपने उन्हें देखा है?” मैंने जवाब दिया कि हां, मैंने उन्हें देखा है, तो उन्होंने कहाः अल्लाह की कसम! जान लो कि मेरे जिस्म पर जो भी ज़ख़्म है, वह मुझे अल्लाह के रास्ते में रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम के साथ काफ़िरों के खिलाफ लड़ाई करते हुए लगा है।

Check Also

हज़रत ज़ुबैर रद़िय अल्लाहु अन्हू के लिए रसूलुल्लाह सल्लल्लाह अलैही व-सल्लम की खुसूसी दुआ

عن سيدنا الزبير رضي الله عنه أن رسول الله صلى الله عليه وسلم قال: من …