दुरूद शरीफ़ पढ़ने वाले के लिए ख़ुशख़बरी

عن عبد الرحمن بن عوف رضي الله عنه قال: خرج رسول الله صلى الله عليه وسلم فاتبعته حتى دخل نخلا فسجد فأطال السجود حتى خفت أو خشيت أن يكون الله قد توفاه أو قبضه قال: فجئت أنظر فرفع رأسه فقال: ما لك يا عبد الرحمن قال: فذكرت ذلك له فقال: إن جبريل عليه السلام قال لي: ألا أبشرك إن الله عز وجل يقول لك: من صلى عليك صليت عليه ومن سلم عليك سلمت عليه (مسند أحمد، الرقم: 1662 ، وقال البيهقي في الخلافيات 3/143 (عن طريق لهذه الرواية بنحو هذه الألفاظ): قال أبو عبد الله – رحمه الله -: هذا حديث صحيح)

हज़रत अब्दुररहमान बिन औफ़ (रज़ि.) फ़रमाते हैं के (एक मरतबा) रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम (धर से) निकले तो में आप के पीछे चला. यहां तक के आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम एक खजूर के बाग़ में दाख़िल हुए और सजदे में गिर गए. आप ने बहुत लंबा सजदा किया यहां तक के मेरे दिल में अंदेशा पैदा हुवा के आप की रूह परवाज़ कर गईं. लिहाज़ा में (आप की हालत) देखने के लिए, तो आप(सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) ने अपना मुबारक सर उठाया और दरयाफ़्त कियाः “अब्दुररहमान ! क्या बात है?” में ने अपना ड़र और अंदेशा बयान किया तो रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) ने फ़रमाया: “बेशक हज़रत जिब्रईल अलैहिस्सलाम मेरे पास तशरीफ़ लाए थे और फ़रमाया के क्या में आप को यह ख़ुशख़बरी न दुं के अल्लाह तआला आप से फ़रमा रहे हैं के जो शख़्स आप पर दुरूद भेजता है, में उस पर दुरूद (रहमत) भेजता हुं और जो आप पर सलाम भेजता है, में उस पर सलाम भेजता हुं.”

रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) के नाम के साथ दुरूद लिखने का इल्तेज़ाम

अबुल हसन मैमूनी (रह.) केहते हैं के में ने अपने उस्ताद अबू अली (रह.) को सपने में देखा उन की उंगलियों के ऊपर कोई चीज़ सोने या ज़ाफ़रान के रंग से लिखी हुई थी।

में ने उन से पूछा यह क्या है. उन्होंने कहा के में हदीषे पाक के ऊपर “सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम” लिखा करता था.(अल क़वलुल बदीअ, फ़ज़ाईले दुरूद, पेज नः१४६)

يَا رَبِّ صَلِّ وَ سَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ

 Source: http://ihyaauddeen.co.za/?p=5553

Check Also

नबिए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) की शफ़ाअत का हुसूल

“जिस शख़्स ने मेरी क़बर की ज़ियारत की, उस के लिए मेरी शफ़ाअत ज़रूरी हो गई.”...