जुमा के दिन दुरूद-शरीफ़ की कसरत (दुरूद शरीफ़ ज़्यादा पढ़ना)

عن أوس بن أوس رضي الله عنه قال قال رسول الله صلى الله عليه وسلم إن من أفضل أيامكم يوم الجمعة فأكثروا علي من الصلاة فيه فإن صلاتكم معروضة علي قال: فقالوا: يا رسول الله: وكيف تعرض صلاتنا عليك، وقد أرمت قال: يقولون بليت قال: إن الله تبارك وتعالى حرم على الأرض أجساد الأنبياء صلى الله عليهم (سنن أبي داود، الرقم: 1531، وإسناده صحيح كما في خلاصة الأحكام للنووي 1/441)

हज़रत औस बिन औस रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम ने इर्शाद फ़रमायाः बेशक सब से बा-बरकत और फ़ज़ीलत वाला दिन, जुमा का दिन है, लिहाज़ा इस दिन में मुझ पर ख़ूब दुरूद भेजा करो, इस लिए कि तुम्हारा दुरूद मेरे सामने पेश किया जाता है। सहाब-ए-किराम रज़ियल्लाहु अन्हुम ने सवाल किया: ऐ अल्लाह के रसूल! हमारा दुरूद कैसे आप के सामने पेश किया जायेगा जब कि आप (मौत के बाद कबर में) बोसीदा हो गए होंगे? तो आप सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम ने इर्शाद फ़रमाया कि “अल्लाह तआला ने अंबिया अलैहिमुस्सलाम के जिस्मों को ज़मीन पर हराम कर दिया है।”

बहोत ज़ियादह दुरूद शरीफ़ पढ़ने की वजह से इनआमात(पुरस्कार)

अबुल अब्बास अहमद बिन मन्सूर का जब इन्तिक़ाल हो गया तो शीराज़ के लोगों में से ऎक शख़्स ने उस को ख़्वाब में देखा के वह शीराज़ की जामे मस्जिद में मेहराब में खङे हें और उन पर ऎक जोङा(लिबास) हे और सर पर एक ताज हे जो जवाहरात और मोतियों से लदा हुवा हे.

ख़वाब देखनेवाले ने उन से पूछा, उन्होंने कहाः अल्लाह तआलाने मेरी मग़फ़िरत फ़रमा दी और मेरा बहुत इकराम फ़रमाया और मुझे ताज अता फ़रमाया और ये सब नबीए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) पर ज़ियादह दुरूद पढ़ने की वजह से.(फ़ज़ाइले दुरूद, पेज नं-१५६)

يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ

Source: http://whatisislam.co.za/index.php/durood/item/384 & http://ihyaauddeen.co.za/?p=4504

Check Also

दुरूद-शरीफ लिखने वाले के लिए फ़रिश्तों का मग्फ़िरत तलब करना

عن أبي هريرة رضي الله عنه قال: قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: من …