हज़रत उ़मर रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु की ज़बान से हज़रत अ़ब्दुल्लाह बिन-मसऊ़द रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु के अज़ीम इल्म की तारीफ़

في إحدى المرّات، سُئل سيّدنا عمر رضي الله عنه عن مسألة، وكان سيّدنا عبد الله بن مسعود رضي الله عنه جالسًا عنده. فالتفت سيّدنا عمر رضي الله عنه إليه، وطلب منه أن يُجيب عن تلك المسألة.

فلمّا أجاب سيّدنا عبد الله بن مسعود رضي الله عنه، أقرّ سيّدنا عمر رضي الله عنه جوابه وأثنى عليه قائلاً:
كنيف ملئ علما (أي: إنه كالكيس الصغير المملوء علمًا، يعني: قلبه مملوءٌ بالعلم الغزير على رغم صِغَر جِسمه وقِصَر قامته). (من الموطأ للإمام محمد، الرقم: ٦٠٧)

एक मर्तबा हज़रत उ़मर रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु से एक मसअला पूछा गया। उस वक़्त हज़रत अ़ब्दुल्लाह बिन-मसऊ़द रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु उनके पास बैठे हुए थे। हज़रत उ़मर रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु हज़रत अ़ब्दुल्लाह बिन-मसऊ़द रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु की तरफ़ मुतवज्जेह हुए और उनसे फ़रमाया कि आप इस मसअले का जवाब दीजिए।

जब हज़रत अ़ब्दुल्लाह बिन-मसऊ़द रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु ने उस मसअले का बेहतरीन जवाब दिया, तो हज़रत उ़मर रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु ने उनके जवाब को सही क़रार दिया और उनकी तारीफ़ करते हुए फ़रमाया: वे एक ऐसे छोटे थैले की मानिंद हैं, जो इल्म से भरा हुआ है (यानी जिस्म की छोटी काया और क़द के छोटे होने के बावजूद उनका दिल और सीना बेशुमार इल्म से लबरेज़ है)।

Check Also

हज़रत रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम से हज़रत अ़ब्दुल्लाह बिन-मसऊ़द रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु की मुशाबहत

سئل سيدنا حذيفة رضي الله عنه عن أقرب الناس سمتا برسول الله صلى الله عليه …