उम्मते मुहम्मदिया में सबसे श्रेष्ठ इंसान

नबी अकरम सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने इर्शाद फ़रमाया:

إن أبا بكر خير ممن طلعت عليه الشمس أو غربت (رواه الطبراني كما في مجمع الزوائد، الرقم: ١٤٣١٤)

नि:संदेह अबू बक्र रदियल्लाहु अन्हु (मेरी उम्मत में) सबसे श्रेष्ठ इंसान हैं, जिन पर सूरज उगा या डूबा।

उम्मते मुहम्मदिया में सबसे श्रेष्ठ इंसान

हज़रत अबू दर्दा रदी अल्लाहु अन्हु फरमाते हैं कि एक बार अल्लाह के रसूल सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने मुझे देखा कि मैं (हज़रत) अबू बक्र के आगे चल रहा हुं।

जब आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने यह देखा, तो आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने मुझसे फ़रमाया: तुम इस आदमी के आगे मत चलो, जो तुमसे बेहतर है (यानी हज़रत अबू बक्र रज़ि अल्लाहु अन्हु)।

उसके बाद,आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने हज़रत अबू बक्र रज़ि अल्लाहु अन्हु की महानता को बयान करते हुए फ़रमाया: नि:संदेह अबू बक्र रदियल्लाहु अन्हु (मेरी उम्मत में) सबसे श्रेष्ठ इंसान हैं, जिन पर सूरज उगा या डूबा। (तबरानी, ​​मजमउ़ज्ज्वाइद, नंबर:१४३१४)

Check Also

रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम के साथ हज़रत अ़ब्दुल्लाह बिन-मसऊ़द रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु की क़ुरबत (नज़दीकी)

عن سيدنا أبي موسى الأشعري رضي الله عنه أنه قال: قدمت أنا وأخي من اليمن …