रोज़े की हालत में होंटों पर वेसलीन वग़ैरह लगाना

सवाल – क्या रोज़े की हालत में होंटों पर वेसलीन अथवा कोई और बाम वग़ैरह का इस्तेमाल करना जाईज़ है?

जवाब – अगर आप को इस बात का यक़ीन हो के वेसलीन वग़ैरह के घटक (अजजा़) आप के हलक़ के अन्दर नहीं जाएंगे और आप उस को नहीं निगलेंगे, तो उस का इस्तेमाल करना जाईज होगा, लेकिन बेहतर है के रोज़े की हालत में यह इस्तेमाल न किया जाए.

अल्लाह तआला ज़्यादा जानने वाले हैं.

दारूल इफ़्ता, मद्रसा तालीमुद्दीन

इसिपिंगो बीच, दरबन, दक्षिण अफ्रीका

Source: http://muftionline.co.za/node/3717

Check Also

सामान की क़ीमत तय (फिक्स) किए बग़ैर खरीद-फरोख्त का हुक्म‎

सवाल: मैं अपने दोस्त से कुछ ख़रीदने गया था। उसने मुझे सामान दे दिया और …