रोज़े में इन्हेलर(दवा का भपारा लेने का आला) इस्तेमाल करने का हुक्म

सवाल – क्या दम के मरीज़ के लिए रोज़े के दौरान इन्हेलर का इस्तेमाल जाईज़ है? (वाज़ेह रहे के इन्हेलर में सय्याल (liquid, प्रवाही) दवा होती हे)।

अगर इन्हेलर से रोज़ा टूट जाता है, तो क्या उस पर क़ज़ा और कफ़्फ़ारा दोनों लाज़िम होंगे या सिर्फ क़ज़ा लाज़िम होगी?

जवाब – चुंके इन्हेलर में सय्याल (liquid, प्रवाही) दवा होती है और वह हलक़ में जाती है, इस लिए उस के इस्तेमाल से रोज़ा टूट जाएगा और मात्र क़ज़ा वाजिब होगी.

अल्लाह तआला ज़्यादा जानने वाले हैं.

وما وصل إلى الجوف أو إلى الدماغ من المخارق الأصلية كالأنف والأذن والدبر بأن استعط أو احتقن أو أقطر في أذنه فوصل إلى الجوف أو إلى الدماغ فسد صومه (بدائع الصنائع ج۲ ص ۹۳)

المريض إذا خاف على نفسه التلف أو ذهاب عضو يفطر بالإجماع وإن خاف زيادة العلة وامتداده فكذلك وعليه القضاء إذا أفطر كذا في المحيط (الفتاوى الهندية ج۱ ص۲٠۷)

जवाब देनेवालेः

मुफ़ती ज़करिया मांकदा

इजाझत देनेवालेः

मुफ़ती इब्राहीम सालेहजी

Source: http://muftionline.co.za/node/11

Check Also

हज्ज की फ़रजियत के लिए कितने माल का मालिक होना ज़रूरी हैं?

सवाल – साहिबे एहलो अयाल (धर के मालिक) के पास कितना माल हो तो उस …