
हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी रह़्मतुल्लाह अलैह ने एक मर्तबा इर्शाद फ़रमाया:
जब तक आदमी दीन का पाबंद न हो, उस की किसी बात का भी ए’तिबार नहीं क्योंकि उस का कोई काम हुदूद के अंदर तो होगा नहीं। अगर दोस्ती होगी, वह हद से बाहर। दुश्मनी होगी, वह हद से बाहर। जब हद ही नहीं, तो ऐसा शख़्स ज़ाहिर है कि सख़्त ख़तरनाक होगा।
एक सिंधी मौलवी साहब की यह राय थी कि हिंदुओं के साथ शिर्कत करनी चाहिए। मुझसे भी उन्होंने अपनी राय का इज़हार किया।
मैंने कहा: हिंदुओं के साथ शरीक होने में दुनिया का तो ज़रूर मालूम नहीं क्या होगा? मगर दीन का ज़रर (नुकसान) तो खुला हुआ है? इस लिए कि उन का तो कोई दीन नहीं, मज़हब नहीं। अगर तुम ने दीने-हक़ पर अमल किया, तो शिर्कत कैसी? और अगर शिर्कत की, तो दीन कहां?
वजह यह है कि वह जो तजवीज़ (सुझाव,प्रस्ताव) करेंगे, वह दुनिया के मकासिद के मातहत होगा। वह अपनी ग़रज़ पूरी करने के लिए जो सूरत भी नाफ़े’ (नफ़ा वाली) समझें, पास कर देंगे और उस पर अमल करेंगे। (मल्फ़ूज़ाते हकीमुल-उम्मत, जि. ८, पेज नंबर. २३९)
Alislaam.com – اردو हिन्दी ગુજરાતી