रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम के हुकूक – ४

दुरूद व सलाम भेजने का फ़रीज़ा

हाफ़िज़ इज़्ज़ुद्दीन इब्ने-अब्दुस्सलाम रह़मतुल्लाहि अ़लैह का कौल (बात)

हाफ़िज़ इज़्ज़ुद्दीन इब्ने-अब्दुस्सलाम रह़मतुल्लाहि अ़लैह कहते हैं:

“हमारा दुरूद हुज़ूर सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम के लिए सिफ़ारिश नहीं है? इसलिए कि हम जैसा हुज़ूर सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम के लिए सिफ़ारिश क्या कर सकता है।

लेकिन बात यह है कि अल्लाह जल्ल शानुहू ने हमें मोहसिन (एहसान करने वाले) के एहसान का बदला देने का हुक्म दिया है और हुज़ूर सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम से बढ़कर कोई मोहसिने-आ’ज़म नहीं। हम चूँकि हुज़ूर सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम के एहसानात के बदले से आजिज़ (ताकत न होना) थे, अल्लाह जल्ल शानुहू ने हमारा इज्ज़ (ताकत न होना) देखकर हमको उसकी मुकाफ़ात का तरीक़ा बताया कि दुरूद पढ़ा जाए।

और चूँकि हम इससे भी आजिज़ थे; इसलिए हमने अल्लाह जल्ल शानुहू से दरख़्वास्त की कि तू अपनी शान के मुवाफिक मुकाफ़ात फ़रमा।” (फ़ज़ाइले-दुरूद, पेज नंबर:१५)

अल्लामा ज़रक़ानी रह़मतुल्लाहि अ़लैह का इरशाद

अल्लामा ज़रक़ानी रह़मतुल्लाहि अ़लैह ‘शर्ह़ुल-मवाहिब’ में नक़्ल करते हैं:

“मक़्सूद दुरूद-शरीफ़ से अल्लाह तअ़ाला शानुहू की बारगाह में उसके इम्तिसाले-हुक्म से तक़र्रुब (नज़दीकी) हासिल करना है और हुज़ूर अक़दस सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम के हुकूक जो हमपर हैं, उसमें से कुछ की अदायगी है।” (फ़ज़ाइले-दुरूद, पेज नंबर १५)

हाफ़िज़ इब्नुल-क़य्यिम रह़मतुल्लाहि अ़लैह की बात

हाफ़िज़ इब्नुल-क़य्यिम रह़मतुल्लाहि अ़लैह फ़रमाते हैं:

“अगर कोई शख़्स अपनी पूरी ज़िंदगी के साँसों की तादाद के बराबर भी रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम पर दुरूद भेजे, तो भी रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम का हक़ अदा नहीं कर सकेगा और न ही वह उस अज़ीम नेमत का हक़ अदा कर सकेगा, जो आप सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम के तुफ़ैल हमें हासिल हुई (यानी दीने-इस्लाम की नेमत)।” (जिलाउल-अफ़हाम, पेज नंबर ५४९)

Check Also

रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम के हुकूक – ३

रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अ़लैहि व-सल्लम के लिए हज़रत अ़ब्दुल्लाह बिन-मसऊ़द रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु की इताअ़त (इताअ़त = …