मुसीबतों के वक़्त सब्र करना

हज़रत मौलाना मुहम्मद इल्यास साहिब रह़िमहुल्लाह ने एक मर्तबा इर्शाद फरमाया:

सब कारकुनों को समझा दो कि इस राह में बलाओं और तकलीफ़ों को ख़ुदा से मांगें तो हरगिज़ नहीं (बंदा को अल्लाह से हमेशा आफ़ियत ही मांगनी चाहिए; लेकिन अगर अल्लाह पाक इस राह में यह मुसीबतें भेज दे, तो फिर इन को ख़ुदा की रहमत और ज़रीया-ए-कफ़ारा-ए-सय्यिआत व रफ़’अते-दर्जात समझा जाए।

राहे-ख़ुदा में इस क़िस्म की मुसीबतें तो अंबिया और सिद्दीक़ीन व मुक़र्रबीन की ख़ास ग़िज़ाएं हैं।

(ज़रीया-ए-कफ़्फ़ारा-ए-सय्यिआत = गुनाहों के कफ़्फ़ारे का ज़रिया)
(रफ़’अते-दर्जात = दर्जों को बुलंद होना)

(मल्फ़ूज़ात हज़रत मौलाना इल्यास रह़मतुल्लाह अलैह, पेज नंबर. २७)

Check Also

शोहरत के मुताल्लिक़ मज़ाक़

हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी रह़मतुल्लाहि ‘अलैह ने एक मर्तबा इर्शाद फ़रमाया: उम्मत की ख़िदमत …