
كان سيدنا بلال رضي الله عنه يدعو كل يوم لهداية قريش (قبيلة رسول الله صلى الله عليه وسلم) قبل أن يؤذّن لصلاة الفجر: اللهم إني أحمدك وأستعينك على قريش أن يقيموا دينك (من سنن أبي داود، الرقم: ٥١٩)
हज़रत बिलाल रज़ियल्लाहु अन्हु रोज़ाना कुरैश (यानी रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम के खानदान) की हिदायत के लिए फज्र की अज़ान देने से पहले दुआ किया करते थे:
“ऐ अल्लाह! मैं आपकी हम्द बयान करता हूं और आपकी मदद चाहता हूं कि आप कुरैश को इस्लाम की तरफ ले आएं ताकि वह (दुनिया में) आपके दीन को कायम करें।
कुरैश की हिदायत के लिए हज़रत बिलाल रज़ियल्लाहु अन्हु की दुआ
हज़रत उर्वा बिन-ज़ुबैर रह़िमहुल्लाह रिवायत करते हैं कि कबीला बनू-नज्जार की एक औरत (यानी हज़रत ज़ैद बिन-साबित रज़ियल्लाहु अन्हु की वालिदा: हज़रत नव्वार बिन्ते-मालिक रज़ियल्लाहु अन्हा) ने फ़रमाया कि मेरा घर एक बुलंद जगह पर था और मेरा घर मस्जिद (यानी मस्जिदे-नबवी) के इर्द-गिर्द बुलंद-तरीन मकानों में से सबसे बुलंद मकान था।
बिलाल रज़ियल्लाहु अन्हु मेरे घर के ऊपर से फज्र की अज़ान देते थे ताकि उनकी आवाज़ दूर-दूर तक पहुंचे। वह सहरी के वक़्त आते थे और मेरे घर की छत पर बैठकर उफुक (क्षितिज) की तरफ देखते थे (और फज्र के वक़्त के शुरू होने का इन्तिज़ार करते थे)।
जब फज्र का वक़्त दाखिल होता, तो वह खड़े होते और अपना बाज़ू फैलाते (कुछ देर बैठने की वजह से अपने से थकान दूर करने के लिए), फिर वह यह दुआ करते थे: ऐ अल्लाह! मैं आपकी हम्द बयान करता हूं और आपकी मदद चाहता हूं कि आप कुरैश को इस्लाम की तरफ ले आएं ताकि वह (दुनिया में) आपके दीन को कायम करें।
इसके बाद वह अज़ान देते थे।
यह औरत हज़रत नव्वार बिन्ते-मालिक रज़ियल्लाहु अन्हा ने मज़ीद फ़रमाया कि अल्लाह की कसम! मुझे याद नहीं कि उन्होंने एक रात भी यह दुआ छोड़ी हो। (सुनन अबी-दाऊद, हदीस नंबर: 519)
Alislaam.com – اردو हिन्दी ગુજરાતી