हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ़ रज़ियल्लाह अन्हु एक बेहतरीन मुसलमान

नबी-ए-करीम सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम ने हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ़ रज़ियल्लाह अन्हु के बारे में फ़रमाया:

إنه ‌من ‌خيار ‌المسلمين (المعجم الأوسط، الرقم: ١١٨٧)

बेशक वो बेहतरीन मुसलमानों में से हैं।

हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ़ रज़ियल्लाह अन्हु एक बेहतरीन मुसलमान

एक मर्तबा रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम ने हज़रत बुस्रा बिन्ते सफ़वान रज़ियल्लाहु अन्हा से दर्याफ्त किया कि आप की भांजी उम्मे-कुल्सूम बिन्ते-‘उक़्बा रज़ियल्लाहु अन्हा से निकाह करने के लिए किसने पैगाम भेजा है?

उन्होंने आप सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम को चंद लोगो के नाम बताए, जिन्हों ने उनकी भांजी से निकाह करने के लिए पैगाम भेजा था और यह भी बताया कि जिन लोगो ने उनकी भांजी के लिए पैगाम भेजा है उन में हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ़ रज़ियल्लाह अन्हु भी हैं।

इस पर रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम ने उनसे फ़रमाया: उसका (यानी अपनी भांजी उम्मे-कुल्सूम का) निकाह अब्दुर्रहमान बिन औफ़ रज़ियल्लाह अन्हु से करवा दो क्यूं कि वो बेहतरीन मुसलमानों में से हैं और मुसलमानों में जो भी शख़्स उन जैसा है वो भी बेहतरीन मुसलमानों में से है।

एक रिवायत में है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम ने यह भी फ़रमाया कि उसका निकाह मुसलमानों के सरदार अब्दुर्रहमान बिन औफ़ रज़ियल्लाह अन्हु से करवा दो।

एक रिवायत में है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम ने फ़रमाया कि अगर वो उनसे शादी कर ले तो वो खूश और मुत़्मइन रहेगी।

यह सुनकर हज़रत उम्मे-कुल्सूम रज़ियल्लाहु अन्हा ने फौरन अपने सौतेले भाई हज़रत उस्मान रज़ियल्लाहु अन्हु और अपने चचा हज़रत खालिद बिन सईद रज़ियल्लाहु अन्हु को पैगाम भेजा कि वो हज़रत अब्दुर्रहमान बिन औफ़ रज़ियल्लाह अन्हु के रिश्ते को कबूल कर लें और उनसे निकाह करा दें।

निकाह के बाद जब वो एक साथ रहने लगे तो हजरत उम्मे-कुल्सूम रज़ियल्लाहु अन्हा ने फ़रमाया: अल्लाह की कसम! मैं (अपने शौहर अब्दुर्रहमान बिन औफ़ के साथ) बहुत खुश और मुत़्मइन हूं।

इस तरह आप सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम की मुबारक बात हकीकत बन गई।

Check Also

हज़रत अ़ब्दुल्लाह बिन-मसऊ़द रज़ि‍यल्लाहु अ़न्हु के इल्मे-दीन को फैलाना

لما دخل سيدنا علي رضي الله عنه الكوفة وشاهد علم أهلها، قال: أصحاب عبد الله …