जुम्आ का ग़ुसल करने के लिए एतेकाफ़ के दौरान मस्जिद से निकलना

सवाल – क्या मोअतकिफ़ जुमआ के दिन सुन्नत ग़ुसल के लिए मस्जिद से निकल सकता है? अगर सुन्नत ग़ुसल के लिए वह मस्जिद से निकल जाए, तो क्या उस का एतेकाफ़ टूट जाएगा?

जवाब – सुन्नत ग़ुसल के लिए मस्जिद से निकलना जाइज़ नही है. अगर मोअतकिफ़ सुन्नत ग़ूसल के लिए मस्जिद से निकल जाए, तो उस का सुन्नत एतेकाफ़ टूट जाएगा. अलबत्ता अगर मोअतकिफ़ क़जाए हाजत के लिए मस्जिद से निकल जाए और उसी जगह में जलदी से ग़ुसल कर के मस्जिद में दाख़िल हो जाए, तो यह जाईज़ है और उस का सुन्नत एतेकाफ़ नहीं टूटेगा.

अल्लाह तआला ज़्यादा जानने वाले हैं.

दारूल इफ़्ता, मद्रसा तालीमुद्दीन

इसिपिंगो बीच, दरबन, दक्षिण अफ्रीका

Source:

Check Also

नफ़्ल नमाज़ तोड़ने की क़ज़ा

सवाल: मैंने तहिय्यतुल-मस्जिद की दो रकात नफ़्ल नमाज़ शुरू की और उसी दौरान फ़र्ज़ नमाज़ …