जन्नत में दाख़िल करने वाले अमल को छोड़ना

عن حسين بن علي رضي الله عنهما قال: قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: من ذكرت عنده فخطىء الصلاة علي خطىء طريق الجنة (المعجم الكبير للطبراني، الرقم: 2887، وقال المناوي في فيض القدير (6/232) تحت حديث من نسي الصلاة علي خطئ طريق الجنة:  لكن انتصر له ابن الملقن فقال: حديث ضعيف لكنه تقوى بما رواه الطبراني عن الحسن بن علي مرفوعا: من ذكرت عنده فخطئ الصلاة علي خطئ طريق الجنة،  وتبعه الحافظ ابن حجر فقال: خرجه ابن ماجه عن ابن عباس والبيهقي في الشعب عن أبي هريرة والطبراني عن الحسين بن علي قال: وهذه الطرق يشد بعضها بعضا)

हज़रत हुसैन बिन अली रद़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलैहि व-सल्लम का इर्शाद है कि जिस शख़्स के सामने मेरा नाम लिया गया और वह मुझ पर दुरूद न भेजे, तो उस ने जन्नत के रास्ते को छोड़ दिया।

दुरूद शरीफ़ पढ़ने की वजह से दरिन्दों से हिफ़ाज़त

हज़रत शैख़ अबुल हसन शाज़ली (रह.) से मनक़ूल है के वह ऐक मर्तबा किसी जंगल में थे के अचानक उन के सामने दरिन्दे आ गए.

तो उन को अपनी जान का ख़तरा महसूस हुवा, लिहाज़ा उन्होंने फौरन दुरूद शरीफ़ पढ़ना शुरूअ कर दिया, इस लिए के सहीह सनद से षाबित है के जो रसूलुल्लाह (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) पर ऐक मर्तबा दुरूद भेजता है, अल्लाह तआला उस पर दस दुरूद भेजते हैं और अल्लाह तआला की तरफ़ से दुरूद का मतलब रहमत भेजता है और जिस पर अल्लाह तआला रहमत भेजते हैं, उस के लिए हर तंगी और दुशवारी में काफ़ी हो जाते हैं.

चुनांचे उस की वजह से (दुरूद शरीफ़ पढ़ने की वजह से) हज़रत शैख़ु अबुल हसन शाज़ली (रह.) दरिन्दों के हमले से महफ़ुज़ रहै.

दुरूद शरीफ़ की बरकत से माफ़ी का हासिल होना

शेख इब्ने-ह़जर मक्की रह़मतुल्लाहि अलैहि ने बयान किया है कि किसी ने एक नेक इंसान को ख्वाब में देखा और उसका हाल पूछा।

उसने कहा: अल्लाह तआला ने मुझ पर रहम किया, मुझे माफ़ किया और जन्नत में दाखिल कर दिया।

जब वजह पूछी गई तो उसने कहा: फरिश्तों ने मेरे गुनाह और मेरे दुरूद को गिना, तो दुरूद की ता’दाद ज़्यादा निकली।

ह़क तआला ने फरमाया: इतना बस है! उसका हिसाब मत करो और उसे बहिश्त (यानि जन्नत) में ले जाओ। (फज़ाइले-दुरूद, सफ़ा १५४)

يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ

 Source: http://whatisislam.co.za/index.php/durood/item/592-saved-from-wild-animals-through-reciting-durood , http://ihyaauddeen.co.za/?p=6337

Check Also

एक दुरूद के बदले सत्तर इन्आमात

عن عبد الرحمن بن مريح الخولاني قال سمعت أبا قيس مولى عمرو بن العاصي يقول: سمعت عبد الله بن عمرو يقول: من صلى على رسول الله صلى الله عليه وسلم صلاة صلى الله عليه وملائكته سبعين صلاة فليقل عبد من ذلك أو ليكثر...