सारा दारो-मदार हक़ त’आला के नज़दीक अच्छा होने पर है

हज़रत मौलाना अशरफ़ अली थानवी रह़्मतुल्लाह अलैह ने एक मर्तबा इर्शाद फ़रमाया:

आदमी ख़्वाह कितना ही आलिम, ज़ाहिद और मुत्तक़ी व परहेज़गार हो लेकिन इस को यह क्या ख़बर कि मैं ख़ुदा के नज़दीक कैसा हूं।

इस एह़्तेमाल के होते हुए कोई क्या दावा कर सकता है? क्योंकि सारा दारो-मदार इसी पर है कि ख़ुदा के नज़दीक अच्छा हो और इस की यक़ीनन किसी को भी ख़बर नहीं। (मल्फ़ूज़ात हकीमुल उम्मत, ज. १०, पेज नंबर. ३३)

Check Also

अबिंया अलैहिमुस्सलाम के नाइबिन

हज़रत मौलाना मुहम्मद इलियास साहब (र.ह.) ने एक बार अपने तलबा से इर्शाद फरमाया: तूम …