अबिंया अलैहिमुस्सलाम के नाइबिन

हज़रत मौलाना मुहम्मद इलियास साहब (र.ह.) ने एक बार अपने तलबा से इर्शाद फरमाया:

तूम अपनी कदरो कीमत पहचानो। दुनिया के सारे खजाने भी तुम्हारे सामने कुछ नहीं। अल्लाह के सिवा कोई तुम्हारी कीमत नहीं लगा सकता।

तुम पैगंबर (उ.ल.) के नाइबिन हो, जो पूरी दुनिया से कह देते हो:

إِنْ أَجْرِيَ إِلاَّ عَلَى اللَّهِ

मेरा अजर अल्लाह के पास है.

तूमहारा काम ये है की सभी उम्मीदों को मुनकता करके और सिर्फ अल्लाह के उज्र पर भरोसा रखते हुए, तवाज़ुअ और तजल्लुल से मोमिनों की खिदमत करो।

इससे अबदियत की तकमील और तजयीन होगी। (मल्फूजात हज़रत मौलाना मुहम्मद इलियास (र.ह.१०६)

Check Also

मुसीबतों के वक़्त सब्र करना

हज़रत मौलाना मुहम्मद इल्यास साहिब रह़िमहुल्लाह ने एक मर्तबा इर्शाद फरमाया: सब कारकुनों को समझा …