अज़ान और इक़ामत की सुन्नतें और आदाब-(भाग-२१)

इक़ामत का जवाबः

अज़ान के जवाब की तरह इक़ामत का भी जवाब दें और जब قد قامت الصلاة (क़द क़ामतीस सलाह) कहा जाए, तो उस के जवाब में कहेः

أَقَامَهَا اللهُ وَأَدَامَهَا

अल्लाह तआला उस को(नमाज़ को) क़ाईम तथा दाईम(हंमेशा) रखे.

عن أبي أمامة أو بعض أصحاب رسول الله صلى الله عليه وسلم: إن بلالا أخذ في الإقامة فلما أن قال قد قامت الصلاة قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: أقامها الله وأدامها (سنن أبي داود رقم ۵۲۸)

हज़रत अबू उमामा(रज़ि.) तथा किसी दूसरे सहाबी से मनक़ूल हैं के एक मर्तबा हज़रत बिलाल(रज़ि.) ने इक़ामत केहना शुरू किया और जब उन्होंने قد قامت الصلاة कहा, तो रसूलुल्लाह(सल्लल्लाहुअ अलयहि वसल्लम) ने जवाब दिया أقامها الله وأدامها (अक़ामहल्लोहु व अदामहा).

Source: https://ihyaauddeen.co.za/?p=7605


Check Also

माहे रमज़ान की सुन्नतें और आदाब – १

(१) रमज़ान से पेहले ही रमज़ान की तैयारी शुरू कर दी. बाज़ बुज़ुर्गाने दीन रमज़ान की तैयारी रमज़ान से छ महीने पेहले शुरू फ़रमा देते थे...