नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलयही वसल्लम की दुआ

नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलयही वसल्लम ने दुआ फरमाई:

اللهم أعز الإسلام بأحب هذين الرجلين إليك بأبي جهل أو بعمر بن الخطاب

قال عبد الله بن عمر رضي الله عنهما: وكان أحبهما إليه عمر (سنن الترمذي، الرقم: ٣٢٨١)

ओ अल्लाह! उमर बिन खत्ताब और अबू जहल में से जो आप के नजदीक ज्यादा महबूब है, उस के जरिए से ईस्लाम को बल और ताकत अता फ़रमा।

हज़रत अब्दुल्ला बिन उमर रदी अल्लाहु अन्हु ने फरमाया कि हज़रत उमर रदी अल्लाहु अन्हु अल्लाह के नजदीक ज्यादा महबूब थे।

हजरत उमर रदियल्लाहु अन्हु की खुशी

एक बार हजरत उमर रदी अल्लाहु अन्हु ने पैगंबर सल्लल्लाहु अलयही वसल्लम के चाचा हजरत अब्बास रदी अल्लाहु अन्हु से फरमाया कि मुझे अपने पिता के इस्लाम कबूल करने से ज्यादा खुशी आपके इस्लाम कबूल करने से हुई थी; क्योंकि हजरत रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु अलयही वसल्लम को मेरे पिता के इस्लाम में लाने की तुलना में आपके इस्लाम लाने से ज्यादा खुशी हुई थी। (शर्हु मआनी अल्-आषार ३/३२१)

Check Also

अल्लाह त’आला की बारगाह में हज़रत स’अ्द रदि अल्लाहु ‘अन्हु की दुआओं की क़ुबूलियत

नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने हज़रत स’अ्द रदि अल्लाहु ‘अन्हु के लिए …