नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम के नजदीक सब से ज्यादा महबूब

سئل سيدنا رسول الله صلى الله عليه وسلم مرة فقيل: يا رسول الله، أي الناس أحب إليك؟ قال: عائشة، قيل: من الرجال؟ قال: أبوها (سنن ابن ماجة، الرقم: ١٠١)

एक मर्तबा नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम से सवाल किया गया: ऐ अल्लाह के रसूल! लोगों में आप को सबसे ज्यादा किस से मुहब्बत हैं? आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: आयशा (रदि अल्लाहु अन्हा)।

सवाल किया गया : मर्दों में आप को सबसे ज्यादा किस से मुहब्बत हैं? आप सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमाया: उनके वालिद (हज़रत अबू बक्र सिद्दीकी रदि अल्लाहु अन्हु)

उम्मते मुहम्मदया में सब से पेहला जन्नती

हदीस शरीफ में आया है कि नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम ने फरमाया कि आपकी उम्मत सभी उम्मतों से पहले जन्नत में दाख़िल होगी और आप की उम्मत में से सबसे पहले हज़रत अबू बक्र रदि अल्लाहु अन्हु जन्नत में दाख़िल होंगे।

हज़रत अबू हूरयरह रज़ियल्लाहु अन्हु से रिवायत है कि रसूले करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने फरमायाः हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम मेरे पास आए, उन्होंने मेरा हाथ पकड़ा और मुझे जन्नत का वह दरवाज़ा दिखाया, जिससे मेरी उम्मत दाखिल होगी।

हज़रत अबू बक्र रदि अल्लाहु अन्हु ने अर्ज किया : ऐ अल्लाह के रसूल! काश कि मैं आप के साथ उस वक्त होता (जब हज़रत जिब्रील अलैहिस्सलाम ने आप को जन्नत का वह दरवाज़ा दिखाया); ताकि मैं भी देखता।

आप सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम ने फरमाया : ऐ अबू बक्र! जरूर मेरी उम्मत में सब से पेहला इन्सान जो जन्नत में दाख़िल होगा, वह आप होंगे। (अबू दाऊद)

Check Also

अल्लाह त’आला की बारगाह में हज़रत स’अ्द रदि अल्लाहु ‘अन्हु की दुआओं की क़ुबूलियत

नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम ने हज़रत स’अ्द रदि अल्लाहु ‘अन्हु के लिए …