हज़रत जिब्रील ‘अलैहिस्सलाम और रसूले-करीम सल्लल्लाहु ‘अलैहि व-सल्लम की बद-दुआ

عن كعب بن عجرة رضي الله عنه قال: قال رسول الله صلى الله عليه وسلم: احضروا المنبر فحضرنا فلما ارتقى درجة قال: آمين فلما ارتقى الدرجة الثانية قال: آمين فلما ارتقى الدرجة الثالثة قال: آمين فلما نزل قلنا: يا رسول الله لقد سمعنا منك اليوم شيئا ما كنا نسمعه قال: إن جبريل عليه الصلاة والسلام عرض لي فقال: بعدا لمن أدرك رمضان فلم يغفر له قلت: آمين فلما رقيت الثانية قال: بعدا لمن ذكرت عنده فلم يصل عليك قلت: آمين فلما رقيت الثالثة قال: بعدا لمن أدرك أبواه الكبر عنده أو أحدهما فلم يدخلاه الجنة قلت: آمين (المستدرك على الصحيحين للحاكم، الرقم: ۷۲۵٦، وقال: هذا حديث صحيح الإسناد ولم يخرجاه وأقره الذهبي)

हज़रत का’ब बिन ‘उज्रह रज़ियल्लाहु ‘अन्हु से रिवायत है कि एक मर्तबा रसूलुल्लाह सल्लल्लाहु ‘अलैहि व-सल्लम ने इर्शाद फ़रमाया: “मिम्बर के क़रीब आ जाओ” तो हम लोग मिम्बर के क़रीब पहुंच गए फिर आप सल्लल्लाहु ‘अलैहि व-सल्लम ने पहली सीढ़ी पर क़दम रखा और फ़रमाया, “आमीन”. फिर दूसरी सीढ़ी पर क़दम रखा और फ़रमाया, “आमीन”. फिर तीसरी सीढ़ी पर क़दम रखा और फ़रमाया, “आमीन”. जब आप सल्लल्लाहु ‘अलैहि व सल्लम ख़ुत्बे से फ़ारिग़ हो कर नीचे उतरे, तो हम ने अर्ज़ किया, “ऐ अल्लाह के रसूल! (सल्लल्लाहु ‘अलैहि व-सल्लम) आज हम ने आप से ऐसी बात सुनी, जो पहले कभी नहीं सुनी थी.” तो आप सल्लल्लाहु ‘अलैहि व सल्लम ने फ़रमाया हज़रत जिब्रील ‘अलैहिस्सलाम मेरे सामने ज़ाहिर हुए थे (जब मैंने पहली सीढ़ी पर क़दम रखा, तो उन्होंने कहा) हलाक हो वह शख्स, जिस ने रमज़ानुल-मुबारक का महीना पाया फिर भी उस की बख़्शीश न हुई, (यानी जिसने यह महीना पाया और अपनी मग्फ़िरत न करा सका) तो मैंने कहाः “आमीन.” फिर जब मैंने दूसरी सीढ़ी पर क़दम रखा, तो उन्होंने कहा: हलाक हो वह शख्स, जिस के सामने आप (सल्लल्लाहु ‘अलैहि व-सल्लम) का मुबारक ज़िक्र हो (आप का नाम लिया जाए) और वह आप पर दुरूद न भेजे, तो मैंने कहाः “आमीन”. फिर जब मैंने तीसरी सीढ़ी पर क़दम रखा, तो उन्होंने कहाः हलाक हो वह शख्स, जिस के वालिदैन (मां-बाप) या उन दोनों में से एक बुढ़ापे को पहुंच जाऐं और (वालिदैन की ख़िदमत न करने की वजह से) वो अपने आप को जन्नत का हकदार न बना सके, तो मैंने कहाः”आमीन”.

लोगो के मज्मे में दुरूद-शरीफ़ पढ़ना

नुज़्हतुल-मजालिस के लेखक एक बुज़ुर्ग का वाक़या नक़ल करते हैं कि उन्होंने फ़रमाया: मेरा एक पड़ोसी था, जो बहोत ज़्यादा गुनहगार था. मैं हमेशा उस को तौबा की तर्गीब देता था, लेकिन वह नहीं मानता था।

जब उस का इन्तिक़ाल हो गया, तो मैंने उस को जन्नत में देखा।

मैंने उस से पूछा कि वह जन्नत में कैसे पहुंचा?

तो उस ने जवाब दिया:

“में एक मर्तबा एक मुहद्दिस की मजलिस में था. उन्होंने फ़रमाया कि जो बुलंद आवाज़ से दुरूद-शरीफ़ पढ़ता है उस को जन्नत मिलेगी, तो मैंने और मजलिस के दीगर लोगों ने भी बुलंद आवाज़ से दुरूद-शरीफ़ पढ़ा, जिस की बरकत से हम सब की मग्फि़रत हो गई।” (नुज़्हतुल-मजालिस)

يَا رَبِّ صَلِّ وَسَلِّم دَائِمًا أَبَدًا عَلَى حَبِيبِكَ خَيرِ الْخَلْقِ كُلِّهِمِ

Source: https://ihyaauddeen.co.za/?p=6463

Check Also

फ़रिश्तों का नबी ए करीम सल्लल्लाहु अलैहि व सल्लम की ख़िदमत में दुरूदो सलाम पहोंचाना

“नबिए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) की उम्मत में से जो शख़्स भी नबीए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) पर दुरूदो सलाम भेजता है, फ़रिश्ते उस को नबीए करीम (सल्लल्लाहु अलयहि वसल्लम) की ख़िदमत में पहोंचाते हैं और अर्ज़ करते हैं के फ़लां इब्ने फ़लां ने आप पर सलाम भेजा है और फ़लां इब्ने फ़लां ने आप पर दुरूद भेजा है.”...